{"_id":"685cf9455ad4a7ff1a00ce41","slug":"video-police-school-in-jhajjar-acp-akhil-kumar-said-families-get-ruined-due-to-drug-addiction-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में पुलिस की पाठशाला, एसीपी अखिल कुमार बोले- नशा करने से परिवार हो जाते हैं बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में पुलिस की पाठशाला, एसीपी अखिल कुमार बोले- नशा करने से परिवार हो जाते हैं बर्बाद
एसीपी अखिल कुमार ने कहा कि यह जीवन आपका है और आपने ही सही और गलत को चुनना है। सही रास्ता चुनकर आप सफलता की सीढि़यां चढ़कर अपने लक्ष्य तक पहुंच सकेंगे और गलत रास्ता आपको शारीरिक और आर्थिक नुकसान पहुंचाएगा। एसीपी अखिल कुमार वीरवार को आईटीआई झज्जर एट गुढ़ा में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईटीआई के प्राचार्य जीतपाल ने की।
एसीपी अखिल कुमार ने कहा कि आजकल युवाओं में नशे का प्रचलन बढ़ रहा है। युवा नशा करके अपना जीवन बर्बाद करने पर लगे हुए हैं। जागरूकता ही इससे बचाव है। इसलिए खुद भी नशा न करें और दूसरों को भी नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करें। नशा करने से घर बर्बाद हो जाते हैं। इसलिए यदि आपके आसपास नशा करते या कोई खरीद-फरोख्त करते दिखता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपका नाम पता गुप्त रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि आजकल सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं। इसलिए यातायात नियमों का पालन करें। दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाए और गाड़ी चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नियमों का पालन करें और हादसों से बचें। इस अवसर पर रोड सेफ्ट टीम के इंचार्ज सत्यप्रकाश, नशा मुक्त अभियान झज्जर की टीम से आए सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। रोड सेफ्ट टीम के इंचार्ज सत्यप्रकाश ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन अवश्य करें। सड़क दुर्घटना में आज के समय लोगों की सबसे ज्यादा जान जा रही है। नियमों का पालन करके ही हादसों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर राजकंवर अधीक्षक, रमेश कुमार, पवन कुमार, देशपाल, भारत भूषण, धर्मनिवास वर्ग अनुदेशक, एसपीओ संजीत, हैडकांस्टेबल सपना, अरुण कुमार मौजूद रहे।
विद्यार्थी देश का भविष्य, लोगों को करें जागरूक
आईटीआई के प्राचार्य जीतपाल ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं, इसलिए वह खुद नशे से दूर रहें और दूसरे लोगों को भी नशा नहीं करने के लिए जागरूक करें। इसकी शुरुआत घर से होनी चाहिए। यदि घर पर कोई किसी तरह का नशा करता है तो सबसे पहले उसे सचेत करें और दुष्प्रभाव के कारण बताए। उसके बाद समाज को जागरूक कर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।