{"_id":"69d49ea2cbe24aab2e078d59","slug":"video-remembrance-of-god-and-a-righteous-lifestyle-are-the-keys-to-excellent-health-bk-vinita-didi-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"परमात्मा की याद और सही जीवनशैली ही उत्तम स्वास्थ्य की कुंजी: बीके विनीता दीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमात्मा की याद और सही जीवनशैली ही उत्तम स्वास्थ्य की कुंजी: बीके विनीता दीदी
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सेक्टर-2 स्थित सेवा केंद्र पर विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बहादुरगढ़ क्षेत्र की मुख्य संचालिका बीके अंजली दीदी की प्रेरणा से आयोजित हुआ। इसी क्रम में अग्रवाल कॉलोनी, सेक्टर-13, नई बस्ती, ओमेक्स सेंटर और सेक्टर-9 स्थित केंद्रों पर भी स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम किए गए।
कार्यक्रम में मिशन हॉस्पिटल व गुडनेस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अजय जैन तथा प्राकृतिक चिकित्सक आचार्य बीके लवकेश भाई मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। सेवा केंद्र प्रभारी बीके विनीता दीदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका सम्मान किया।
डॉ. अजय जैन ने कहा कि सजगता ही सबसे बड़ी औषधि है। यदि रोग का समय रहते सही निदान और उपचार हो जाए तो बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए भूख का लगभग 75 प्रतिशत भोजन करने और जमीन पर बैठकर भोजन करने की सलाह दी।
प्राकृतिक चिकित्सक आचार्य बीके लवकेश भाई ने मर्म स्पर्श बिंदुओं (प्रेशर पॉइंट्स) के महत्व के बारे में बताया और मंडूकासन व वज्रासन जैसे योगासनों के लाभ समझाए। साथ ही गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए सत्तू के सेवन की सलाह दी।
बीके विनीता दीदी ने कहा कि परमपिता परमात्मा की याद से मन को अतींद्रिय सुख मिलता है, जिससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा और रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। कार्यक्रम के अंत में बीके लक्ष्मी दीदी ने प्रेरणादायक कविता सुनाई और उपस्थित लोगों को फल वितरित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।