{"_id":"69e0e0723d33e765a40d9223","slug":"video-retired-employees-association-meeting-held-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड कर्मचारी संघ खंड झज्जर की बैठक पुराने जलघर स्थित सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान रमेश जाखड़ और संचालन कोषाध्यक्ष विष्णु जांगड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि जो आज सेवानिवृत्त हैं, वो पहले सरकार की नीतियों के माध्यम से प्रदेश के विकास के माध्यम थे। आज उनकी मेहनत को नजरंदाज करते हुए उनकी मांग मुद्दों के प्रति सरकार ने उदासीन रवैया अपनाया हुआ है। वक्ताओं ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी के बेसिक वेतन में आजीवन कोई बदलाव नहीं होता। सलाहकार रामेश्वर ने कहा कि कैशलेश मेडिकल सुविधा से वंचित किया जा रहा है। जयपाल गुढ़ा ने बताया कि एलटीसी के नॉर्म एक जनवरी 2028 से बदले जा रहे हैं। कर्मचारियों की मांग थी कि बढ़ती उम्र के साथ सुविधाएं बढ़नी चाहिए, लेकिन सत्ताओं की मंशा का ध्यान कटौतियों पर है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर सार्वजनिक क्षेत्र या निजी क्षेत्र की सुविधाओं में प्राथमिकता हो। प्रधान रमेश जाखड़ ने कहा कि 21 अप्रैल को देश भर में उपायुक्त कार्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे, उसमें झज्जर के साथी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
उन्होंने मजदूरों के आंदोलन का समर्थन करते हुए उनकी मांगों के शीघ्र समाधान की अपील की। उपस्थित कर्मचारी नेताओं की नेत्रदान पर भी सहमति बनी। बैठक में महान संगीतकार आशा भोसले, फायर ब्रिगेड के साथी सहित सभी दिवंगत आत्माओं के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बलबीर सिंह पंघाल, बलबीर सिंह, रामेश्वर बिरधाना, जयपाल गुढ़ा, विष्णु जांगड़ा धर्मपाल अहलावत, जयप्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।