{"_id":"6a573bd7537f15cb5a063949","slug":"video-skill-development-training-center-launched-at-met-city-in-badli-youth-to-receive-training-in-banking-and-business-sectors-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली में एमईटी सिटी में स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर शुरू, युवाओं को बैंकिंग और बिजनेस क्षेत्र में मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली में एमईटी सिटी में स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर शुरू, युवाओं को बैंकिंग और बिजनेस क्षेत्र में मिलेगा प्रशिक्षण
क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रिलायंस एमईटी सिटी द्वारा बादली के पेलपा रोड पर स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत की गई है। इस केंद्र के माध्यम से युवाओं को बैंकिंग और बिजनेस क्षेत्र से जुड़े कौशल का प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।
केंद्र के शुभारंभ अवसर पर एमईटी सिटी के सीईओ वल्लभ गोयल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करेगा, जिससे उनके लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान बैंकिंग, बिजनेस मैनेजमेंट और अन्य आवश्यक व्यावसायिक कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस पहल से बादली और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा तथा उनके रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।