{"_id":"699c281c276edffcdf0e6df5","slug":"video-volunteers-were-given-information-about-digital-literacy-and-startups-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: स्वयंसेवकों को डिजिटल साक्षरता व स्टार्टअप को लेकर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: स्वयंसेवकों को डिजिटल साक्षरता व स्टार्टअप को लेकर दी जानकारी
गांव छारा स्थित चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में प्रचार्या डॉ. सविता पुनिया के निर्देशन में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन विविध ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः योग सत्र से हुई, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. रीना ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास करवाते हुए नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य सत्र में राजकीय महिला महाविद्यालय, रोहतक के डॉ. भूपेंद्र ने डिजिटल साक्षरता एवं आर्थिक विकास विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, ई-शासन सेवाओं और डिजिटल उद्यमिता के माध्यम से रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। दोपहर सत्र में नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय रोहतक के डॉ. जसबीर ने विकसित भारत के लिए स्टार्टअप की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।