Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
A Mahapanchayat of 25 Khaps will be held on August 9 to discuss 'gun and song' culture, drug abuse, and biogas plants.
{"_id":"6a6ca78ce5f72c98750e4019","slug":"video-a-mahapanchayat-of-25-khaps-will-be-held-on-august-9-to-discuss-gun-and-song-culture-drug-abuse-and-biogas-plants-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"गन-गंद कल्चर, नशे और बायोगैस प्लांट पर 9 अगस्त को होगी 25 खापों की महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन-गंद कल्चर, नशे और बायोगैस प्लांट पर 9 अगस्त को होगी 25 खापों की महापंचायत
जींद। गन और अश्लील (गंद) कल्चर, बढ़ते नशे तथा जींद के गोहाना रोड स्थित रिहायशी क्षेत्र में स्थापित बायोगैस प्लांट के विरोध में 9 अगस्त को गांव कंडेला के ऐतिहासिक चबूतरे पर जिले की 25 खापों की महापंचायत होगी। महापंचायत में इन मुद्दों पर चर्चा कर सरकार से ठोस समाधान की मांग की जाएगी और आगे की रणनीति तय होगी।
शुक्रवार को जींद की जाट धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से गन और अश्लील संस्कृति का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, जिससे युवाओं पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। इसके साथ ही नशे का फैलाव परिवारों और समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाती तो सामाजिक नुकसान और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि गोहाना रोड के रिहायशी क्षेत्र में संचालित बायोगैस प्लांट भी लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। महापंचायत में इस मुद्दे पर विस्तार से विचार कर समाधान का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। खाप पदाधिकारियों ने बताया कि हाल ही में महम में हुई खाप पंचायत में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था। उसी कड़ी में कंडेला में होने वाली महापंचायत के निर्णयों को गांव-गांव तक पहुंचाकर लागू करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर कंडेला खाप के संरक्षक ईश्वर लोहचब, वरिष्ठ उपप्रधान रघुवीर भारद्वाज, प्रेस प्रवक्ता जगत सिंह रेढ़ू, कानूनी प्रकोष्ठ के चेयरमैन एडवोकेट रणधीर सिंह रेढ़ू, प्रधान महासचिव राज सिंह रेढ़ू।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।