Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Health Awareness Camp at Ayush Gram Sulehra in Jind on Rabindranath Tagore's Birth Anniversary
{"_id":"69fc5ddcdc1778c81d0d2da5","slug":"video-health-awareness-camp-at-ayush-gram-sulehra-in-jind-on-rabindranath-tagores-birth-anniversary-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में रवींद्रनाथ टैोर जयंती पर आयुष ग्राम सुलेहड़ा में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में रवींद्रनाथ टैोर जयंती पर आयुष ग्राम सुलेहड़ा में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
आयुष ग्राम सुलेहड़ा में स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के तहत नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य जांच, पोषण सामग्री वितरण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर के संयोजक आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अमित रोहिला के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों को गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि दोपहर में बाहर निकलने से पहले पर्याप्त पानी पीना चाहिए तथा सिर को कपड़े से ढककर रखना चाहिए। साथ ही प्याज, पुदीना आदि का सेवन बढ़ाने की सलाह दी गई, ताकि लू और गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाव हो सके।
आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट जय पाल ने शिविर में मौजूद लोगों को शीतली और शीतकारी प्राणायाम का अभ्यास करवाया। वहीं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बुजुर्गों को आयुर्वेदिक उत्पाद द्राक्षावलेह वितरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच प्रतिनिधि रामफल ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में बीपी व शुगर जांच के साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे उपयोगी पहल बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।