Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: BJP furious over Sonia Gandhi offering her chair to Kharge during the 'Vande Mataram' song; expresses outrage by holding a candle march.
{"_id":"6a81f042655dce03a80c6177","slug":"video-jind-bjp-furious-over-sonia-gandhi-offering-her-chair-to-kharge-during-the-vande-mataram-song-expresses-outrage-by-holding-a-candle-march-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: वंदे मातरम गीत के दौरान सोनिया गांधी के खड़गे को कुर्सी देने पर बिफरी भाजपा, कैंडल मार्च निकालकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: वंदे मातरम गीत के दौरान सोनिया गांधी के खड़गे को कुर्सी देने पर बिफरी भाजपा, कैंडल मार्च निकालकर जताया रोष
वंदे मातरम गीत के दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी द्वारा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कुर्सी देने के मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्रगीत के प्रति कांग्रेस की कथित अनादरपूर्ण मानसिकता बताते हुए शहर में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रभावना से जुड़ा हुआ गीत है। इसके गायन के दौरान सभी को सम्मानपूर्वक खड़े रहना चाहिए। भाजपा नेता डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण मिड्ढा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं द्वारा इस दौरान खड़गे को बैठने के लिए कुर्सी देना राष्ट्रभावना का अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह मानसिकता देश की जनता के सामने उजागर हो गई है।
कैंडल मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम का विरोध अथवा उसके सम्मान में कमी देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। उन्होंने कांग्रेस से इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी देश के महापुरुषों, राष्ट्रीय प्रतीकों और राष्ट्रभक्ति से जुड़े गीतों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भी राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाते हुए अपना रोष व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।