Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Narwana: Bodies of a woman and her daughter-in-law recovered from the Sirsa Branch Canal; handed over to relatives after post-mortem.
{"_id":"6a4b9473713ac4bb0807a1ba","slug":"video-narwana-bodies-of-a-woman-and-her-daughter-in-law-recovered-from-the-sirsa-branch-canal-handed-over-to-relatives-after-post-mortem-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा ब्रांच नहर से जेठ-बहू के शव बरामद, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा ब्रांच नहर से जेठ-बहू के शव बरामद, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। उचाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए जेठ-बहू के शव सोमवार को गांव बड़ौदा के पास सिरसा ब्रांच नहर से बरामद हुए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार, संगतपुरा (जिला कैथल) निवासी चंद्रभान ने शिकायत दी थी कि उसकी 21 वर्षीय भतीजी सलिता, जो गांव पालवां निवासी कप्तान की पत्नी थी, 26 जून की रात अपने जेठ राहुल के साथ डिजायर कार में चंडीगढ़ गई थी। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे। 3 जुलाई को सलिता के पति कप्तान ने परिजनों को राहुल की लोकेशन भेजकर नरवाना पहुंचने को कहा। परिजन बताए गए स्थान पर पहुंचे तो सिरसा ब्रांच नहर की पटरी पर राहुल की डिजायर कार खड़ी मिली। कार स्टार्ट अवस्था में थी और उसका पिछला शीशा टूटा हुआ था। नहर किनारे राहुल और सलिता की चप्पलें भी मिलीं। सूचना पर डायल-112, सदर थाना नरवाना और उचाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उस समय यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि दोनों ने नहर में छलांग लगाई थी या मामला किसी अन्य साजिश से जुड़ा था। सोमवार को गांव बड़ौदा के पास नहर से दोनों के शव बरामद होने पर पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना भिजवाया। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद और जेठ-बहू के प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।