{"_id":"6a0daa42bb3fc0cd4f0967a0","slug":"video-postmortem-of-the-body-in-the-murder-case-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: हत्या मामले में शव का हुआ पोस्टमार्टम, जमीनी विवाद का था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: हत्या मामले में शव का हुआ पोस्टमार्टम, जमीनी विवाद का था मामला
संडील गांव में की गई छोटे भाई की हत्या के मामले में खुशीराम ने बड़े भाई सत्यवान से अपना हिस्सा मांगा था। इस पर सत्यवान ने खुशीराम की कैंची के ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।
गौरतलब है कि संडील निवासी 35 वर्षीय खुशीराम के परिवार पर छह एकड़ जमीन है और चार भाई है। खुशीराम और उसके बड़े भाई सत्यवान के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम के समय सत्यवान अपने भाई खुशी राम के पास पहुंचा और दोनों में जमीन बंटवारे को लेकर बहस हो गई। तैश में आए सत्यवान ने कैंची से खुशीराम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसमें खुशीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। खुशीराम को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने खुशीराम को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को नागरिक अस्पताल में खुशीराम के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड ने किया, क्योंकि कैंची के वार से आंत बाहर ही निकल गई थी।
वर्जन
चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना और सीआईए की टीम लगी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।