{"_id":"68cf9bde768fbd14f30481d3","slug":"video-prachi-saini-wins-gold-for-india-in-asian-cadet-cup-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: एशियाई कैडेट कप में प्राची सैनी ने भारत के लिए जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: एशियाई कैडेट कप में प्राची सैनी ने भारत के लिए जीता गोल्ड
एशिया फेंसिंग कनफेडरेशन के तत्वावधान में एशियाई कैडेट कप 2025 का भारत में 19 सितंबर से 22 सितंबर तक इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स परिसर में हल्द्वानी उत्तराखंड में भारतीय तलवारबाजी संघ द्वारा आयोजित कराया जा रहा है। आयोजन के दूसरे दिन 20 सितंबर को जींद की प्राची सैनी ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत के झंडे को बुलंद किया। प्राची सैनी ने सेमीफाइनल और फाइनल में उज़्बेकिस्तान की दोनों खिलाड़ियों को मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने इस आयोजन का उद्घाटन किया और राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कहा कि उत्तराखंड प्रदेश खेल का पावर हाउस बनने की दिशा में अग्रसर है। एशियाई फेंसिंग कन्फेडरेशन अध्यक्ष और भारतीय तलवारबाजी संघ के प्रमुख सचिव राजीव मेहता जी ने बताया एशिया कप में 17 देशों और एशिया भर से कई प्रतिभाशाली कैडेट तलवारबाज भाग लेने आए हैं। यह आयोजन उत्तराखंड में वैश्विक प्रतिस्पर्धा लाएगा और अगली पीढ़ी के एथलीटों को प्रेरित करेगा। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्राची ने हमेशा अपने खेल का लोहा मनवाया है और अपने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करके अपने जीत के सफ़र को जारी रखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।