Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Three arrested, including a couple, for committing robbery in homes under the pretext of doing domestic work in Julana.
{"_id":"6a79bb782f3ce5abf3088ea6","slug":"video-three-arrested-including-a-couple-for-committing-robbery-in-homes-under-the-pretext-of-doing-domestic-work-in-julana-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जुलाना: घरों में काम करने के बहाने लूट करने वाले दंपति सहित तीन गिरफ्तार, 2 लाख 13 हजार की नगदी और गहने भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाना: घरों में काम करने के बहाने लूट करने वाले दंपति सहित तीन गिरफ्तार, 2 लाख 13 हजार की नगदी और गहने भी बरामद
जुलाना: गत 4 जुलाई को जुलाना के वार्ड 7 निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर से सभी लोग काम पर गए थे। इसी दौरान उनके घर से 25 हजार रूपये नगदी और साढ़े तीन लाख के गहने चोरी हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
वहीं दुसरा मामला जुलाना के वार्ड नंबर 7 निवासी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वह पुरानी अनाज मंडी जुलाना में राजेन्द्र कुमार एंड किशोरी लाल के नाम से किरयाणा स्टोर संचालित करता है। उसकी पत्नी कमलेश की तबीयत खराब रहने के कारण लगभग एक सप्ताह पहले उन्होंने वार्ड नंबर 7 निवासी निधि पत्नी हिमांशु को घरेलू कार्य के लिए रखा था। 2 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। उसी दौरान निधि घर का काम करने आई और उसके साथ उसका पति हिमांशु भी था।
पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वह अपने कमरे में आराम कर रही थी, जबकि हिमांशु उससे बातचीत करता रहा। कुछ देर बाद पत्नी की आंख लग गई। जब वह उठी तो निधि और उसका पति घर से जा चुके थे।राजेन्द्र सिंह ने बताया कि निधि की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उनकी पत्नी ने अगले दिन दूसरे कमरे में रखी अलमारी की जांच की। जांच करने पर अलमारी से करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, चार चांदी के सिक्के, एक आर्टिफिशियल गले का हार, दो आर्टिफिशियल कड़े तथा एक जोड़ी आर्टिफिशियल कानों के झुमके गायब मिले।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए जुलाना के वार्ड 7 निवासी कर्ण, हिमांशु और उसकी पत्नी निधि को गिरफतार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 13 हजार की नगदी और गहने बरामद किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।