Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Tricolour's saga of glory showcased at Narwana Mini-Secretariat; exhibition open until August 17.
{"_id":"6a79ac732a842886b70088ae","slug":"video-tricolours-saga-of-glory-showcased-at-narwana-mini-secretariat-exhibition-open-until-august-17-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"नरवाना लघु सचिवालय में सजी तिरंगे की गौरव गाथा, 17 अगस्त तक देख सकेंगे प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना लघु सचिवालय में सजी तिरंगे की गौरव गाथा, 17 अगस्त तक देख सकेंगे प्रदर्शनी
नरवाना। हर घर तिरंगा अभियान के तहत लघु सचिवालय नरवाना में तिरंगे की गरिमा, इतिहास और गौरव गाथा को दर्शाती विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के सौजन्य से आयोजित यह प्रदर्शनी 17 अगस्त तक आमजन के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। इसका उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना को मजबूत करना है। सोमवार को एसडीएम जगदीश चंद्र ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, डिजाइन, रंगों, अशोक चक्र के महत्व और तिरंगा फहराने के नियमों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज महज कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि भारतीय अस्मिता, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। एसडीएम ने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में तिरंगा फहराने का गौरव प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के 79 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखे। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया जा रहा है। प्रदर्शनी में तिरंगे के निर्माण और चयन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को भी दर्शाया गया है। एसडीएम ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों और संस्थानों पर तिरंगा फहराकर अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।