{"_id":"6a79cb4578b1d5cead0a4aa7","slug":"video-tiranga-yatra-taken-out-in-julana-featuring-an-80-foot-long-tricolour-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: जुलाना में 80 फीट तिरंगे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: जुलाना में 80 फीट तिरंगे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा
जुलाना: कस्बे की पुरानी अनाज मंडी से शुरू होकर बाजार से होते हुए पुराने बस स्टैंड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्कूली छात्रों के साथ पूर्व सैनिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी और हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी ने शिकरत की। कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि देश 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इसी को लेकर 80 फीट के तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई है। देश के हर नागरिक के लिए यह दिन किसी पर्व से कम नही है। कैप्टन योगेश बैरागी नें कहा कि हमनें हर घर तिरंगा अभियान के तहत जुलाना में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 80 फीट के तिरंगा के साथ तिरंगा युवा शक्ति यात्रा निकाली है। युवा शक्ति नाम देने की वजह साफ है कि ये युवा देश आने वाले कल में युवाओं नें आगे लेकर जाना है, तिरंगा की शान यही युवा बुलंद रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। इस मौके पर नपा के चेयरमैन डॉ संजय जांगड़ा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मीनू शर्मा, अंतिमा भारद्वाज, यशवंत करसोला, मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सुरेखा देवी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।