{"_id":"6756daa25e46b9a01d083e1a","slug":"video-bgalthasha-ma-hathao-para-ha-raha-atayacara-ka-varathha-ma-saugdhaka-para-utara-hatha-sagathana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठन ने सड़कों पर उतरकर सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान हिंदू संगठनों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। सबसे पहले जिलेभर के हिंदू संगठन के लोग जवाहर पार्क में एकत्रित हुए। शांति बनाए रखने को लेकर डीसी प्रीति ने एसडीएम कैथल को जवाहर पार्क में ही ज्ञापन लेने के लिए भेजा। इस प्रदर्शन में सामाजिक और हिंदू संगठनों के साथ जिलेभर से कई महंत भी शामिल हुए। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में मंदिरों में तोडफ़ोड़ और हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। इस कारण जिले के महंतों सहित सामाजिक और हिंदू संगठनों में रोष है। यह प्रदर्शन बांग्लादेश हिंदू रक्षा समिति के बैनर तले किया गया। इसमें जिलेभर के संगठनों से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला प्रशासन की ओर से कैथल के एसडीएम अजय सिंह ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।