पट्टी अफगान स्थित स्टेडियम की हालत इन दिनों बेहद खस्ता बनी हुई है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भारी रोष है। स्टेडियम में जगह-जगह घास उगी हुई है, ट्रैक टूट चुका है और मैदान समतल न होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जहां पानी भरने से मैदान दलदल में तब्दील हो जाता है।
स्थानीय खिलाड़ियों का कहना है कि वे कई बार प्रशासन को इसकी शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्टेडियम में न तो उचित साफ-सफाई की व्यवस्था है और न ही बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे युवाओं का खेलों के प्रति उत्साह भी कम होता जा रहा है।
खिलाड़ियों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्टेडियम की मरम्मत करवाई जाए और खेल सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए, ताकि खिलाड़ी बेहतर वातावरण में अभ्यास कर सकें और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।