Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Two Roadways buses collided on the overbridge in Gharaunda while trying to avoid another vehicle.
{"_id":"6a77198bad2ee72d770ee663","slug":"video-two-roadways-buses-collided-on-the-overbridge-in-gharaunda-while-trying-to-avoid-another-vehicle-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"घरौंडा: वाहन को बचाने के चक्कर में ओवरब्रिज पर भिड़ीं रोडवेज की दो बसें, चालक समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरौंडा: वाहन को बचाने के चक्कर में ओवरब्रिज पर भिड़ीं रोडवेज की दो बसें, चालक समेत छह घायल
घरौंडा। बसताड़ा गांव के ओवरब्रिज पर शनिवार को एक वाहन को बचाने के प्रयास में हरियाणा रोडवेज की दो बसें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक बस के चालक समेत छह यात्री घायल हो गए। दोनों बसें पानीपत से करनाल की ओर जा रही थीं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरब्रिज पर दोनों बसें करनाल की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान सामने आए एक वाहन को बचाने के प्रयास में बसों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बस के चालक सहित छह यात्रियों को चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल भेजा। इसके बाद हाईवे पर खड़ी दोनों बसों को क्रेन की मदद से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात को सुचारू कराया जा सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।