{"_id":"6a17d54a4e2402d4ef0913ba","slug":"video-up-police-team-emerges-victorious-in-karnal-with-46-medals-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में 46 पदक के साथ यूपी पुलिस की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में 46 पदक के साथ यूपी पुलिस की टीम बनी विजेता
पुलिस परिसर मधुबन में आयोजित तृतीय अखिल भारतीय पुलिस भारोत्तोलन समूह 2026-2027 का बुधवार को समापन किया गया। पांच दिन तक चली इस प्रतियोगिता में कुल 29 टीमों से 830 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में यूपी पुलिस की टीम ने 19 स्वर्ण, 14 रजत व 13 कांस्य पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आईटीबीपी की टीम ने 09 स्वर्ण, 04 रजत व 06 कांस्य पदक जीतकर द्वितीय और बीएसएफ ने 06 स्वर्ण, 11 रजत व 11 कांस्य पदक जीतकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुए मुकाबलों में पुरूषों के भारोत्तोलन में 120 किलो भार वर्ग में भगवंत सिंह खोलिया उत्तराखंड पुलिस प्रथम, भीम शंकर सिंह एमपी पुलिस द्वितीय और अरविंद सिंह पंजाब पुलिस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भारोत्तोलन में महिलाओं के 84 किलो भार वर्ग में वी काव्या तमिलनाडु पुलिस प्रथम, शुरू गुरू रेणुका तेलंगाना पुलिस द्वितीय और मयूरी सीआईएसएफ ने तृतीय स्थान प्राप्त अपने नाम किया।
भारोत्तोलन समूह में भारत के विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों, पुलिस बलों और अन्य इकाइयों की कुल 29 टीमों ने भाग लिया, जिसमें पुरुष वर्ग में 520 खिलाड़ियों और महिला वर्ग में 320 खिलाड़ियों व 135 तकनीकी अधिकारियों ने भाग लिया। भारोत्तोलन समूह के दौरान भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग व योग के पुरुष व महिला वर्ग का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का नेतृत्व पुलिस महानिदेशक हरियाणा अजय सिंघल ने किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन निदेशक हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन कला रामचंन्द्रन ने सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस बलो का महत्वपूर्ण स्थान हैं।
खेल किसी भी व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करते हैं। खेलों के कारण विपरीत परिस्थितियों में सामंजस्य स्थापित करने का कौशल विकसित होता हैं। हरियाणा खेलों में हमेशा से अग्रणी रहा हैं, जिसमें आम नागरिकों के साथ साथ पुलिस के जवानों का भी अहम योगदान हैं, जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। वर्तमान समय में भी बहुत से अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभावान खिलाड़ी हरियाणा पुलिस में अपनी सेवा दे रहें हैं।
वर्तमान में भी हरियाणा पुलिस के जवानों में अंतरराष्ट्रीय विश्व पुलिस खेलों में पदक प्राप्त करके देश व प्रदेश का नाम रोशन किया हैं। उन्होंने इन खेलों के आयोजन के लिए हरियाणा पुलिस को बधाई दी। इसी दौरान महानिरीक्षक हरियाणा सशस्त्र पुलिस मधुबन ओम प्रकाश नरवाल, संयुक्त निदेशक आसूचना ब्यूरो, प्रतिनिधी, अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड बिधु शेखर, कमांडेंट हामिद अख्तर, कमांडेंट मुकेश कुमार, कमांडेंट भारती डबास, कमांडेंट अनिल कुमार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।