Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Karnal Bobby Murder Case: Family Members Express Outrage Demanding Arrest of Accused; Relent After Assurance from DSP
{"_id":"6a17d55896c454188e00cd9e","slug":"video-karnal-bobby-murder-case-family-members-express-outrage-demanding-arrest-of-accused-relent-after-assurance-from-dsp-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल बोबी हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने जताया रोष, डीएसपी के आश्वासन पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल बोबी हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने जताया रोष, डीएसपी के आश्वासन पर माने
इंद्री क्षेत्र के नन्हेड़ा गांव के खेतों में की गई चुरनी जागीर गांव निवासी बोबी की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने रोष जताया। शवगृह पर पहुंचे परिजनों व अन्य लोगों ने आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम करवाने की बात कही। पीड़ितों ने मांग की कि डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाते हुए वीडियोग्राफी करवाई जाए।
इंद्री डीएसपी सतीश गौतम ने परिजनों को समझाकर दोनों मांगों को मानते हुए पोस्टमार्टम करवाया। वहीं पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। अब पुलिस विसरा रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
शिकायतकर्ता अभिषेक, मृतक की माता रीना देवी ने बताया कि उन्होंने पुलिस को छह आरोपियों के नाम दिए हैं। इसके बावजूद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्ता नहीं कर रही है। महिला का आरोप है कि डेढ़ साल पहले भी आरोपियों ने घर में घुसकर बेटियों को उठाने तक की धमकी दी थी, इसके बावजूद भी आरोपियों को सजा नहीं मिली। अब आरोपियों ने बेरहमी से उसके बेटे बोबी की हत्या कर दी।
हत्या को 24 घंटे से भी ज्यादा का समय बीत चुका है, एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है। वहीं मृतक के परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्ताई नहीं होगी, तब तक वह ना तो पोस्टमार्टम करवाएंगे और ना ही संस्कार करेंगे। दोपहर को अस्पताल में इंद्री डीएसपी सतीश गौतम पहुंचें।
उन्होंने समझाया कि पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का पता लग पाएगा। इसके बाद तुरंत आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। इसके बाद परिजनों ने मांग की कि डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाए। इसके साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करवाई जाए।
पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड के माध्यम से पोस्टमार्टम करवाकर वीडियोग्राफी करवाई। वहीं इंद्री डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम में शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। मौत के स्पष्ट कारण सामने नहीं आए हैं। अब पुलिस ने विसरा जांच को भेजा है। विसरा रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। इसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
25 मई को रात 12 बजे हुई थी परिवार की अंतिम बार बात
मृतक के भाई अभिषेक ने बताया कि वे 3 भाई है और बोबी सबसे छोटे से बड़ा है। वह 25 मई की सुबह 7:30 बजे बोबी घर से निकला था और मां रीना से थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर गया था। देर रात तक वापस न आने पर रात को 12 बजे फोन किया तो बोला थोड़ी देर तक आऊंगा। इसके बाद फोन बंद हो गया। अगले दिन भी कॉल करते रहे, बंद आया। फिर कॉल पुलिस कर्मी ने उठाई और खेत में शव होने की सूचना मिली। उन्होंने शव के हालत देखकर हत्या के आरोप लगाए हैं
इन छह लोगों के खिलाफ है हत्या की प्राथमिकी दर्ज
मृतक के भाई अभिषेक कुमार की शिकायत कर इंद्री थाना पुलिस ने संगोही निवासी रिंकू, जयपाल, मोहित उर्फ पादी, अंकित, उसके भाई पाहड़ी और माख़ुमाजरा गांव निवासी एवं भाजपा के संगोहा मंडल के मंडलाध्यक्ष राममेहर शर्मा के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।