Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Deputy Commissioner Vishram Kumar Meena heard 85 complaints of villagers in the night stay program in Kurukshetra.
{"_id":"68e779a6b5f363fa7402aa5b","slug":"video-deputy-commissioner-vishram-kumar-meena-heard-85-complaints-of-villagers-in-the-night-stay-program-in-kurukshetra-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की 85 शिकायतों को सुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की 85 शिकायतों को सुना
समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्या का हल करने के लिए जिला प्रशासन व्हाट्सएप नंबर जारी करेगा। इसके माध्यम से आने वाली शिकायतों को संबंधित विभाग के पास भेजकर उसका हल करवाया जाएगा। इस प्रक्रिया में नागरिकों का कार्यालयों तक आने का समय और खर्च दोनों की बचत होगी। इस व्हाट्सएप के माध्यम से जिला प्रशासन की योजनाओं को भी नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने इस नई पहल का जिक्र बुधवार रात इस्माइलाबाद क्षेत्र के गांव ठसका मीरां जी के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में किया। उन्होंने ग्रामीणों की 85 शिकायतों को सुना, जिस दौरान सरपंच मीना कुमारी के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव का यह पांचवा कार्यक्रम था।
उपायुक्त ने कहा कि जलभराव के समय इस्माइलाबाद क्षेत्र में किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ था। जिन किसानों ने खराबे को लेकर क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन किया था। उन सभी आवेदकों पर जिला प्रशासन ने वेरिफिकेशन का कार्य पूरा कर लिया है और पूरा कार्य उच्च अधिकारियों के पास भेजा गया है।
पानी निकासी के स्थाई समाधान के निर्देश
उपायुक्त ने कहा कि गांव में पानी की निकासी न होने के कारण मुख्य मार्ग पर खड़े गंदे पानी की निकासी का स्थाई समाधान किया जाए। इसके लिए एक्सईएन को स्थाई समाधान की प्लानिंग तैयार करने को कहा। इसके साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
रात्रि ठहराव में करीब 10 शिकायतें बिजली विभाग संबंधित मिली। इनमें से तीन परिवारों की शिकायत पर नए मीटर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही दो शिकायतों पर घरों की दीवार के साथ लगे खंभों को दूर करने को कहा।
20 साल से मकान बनाकर रह रहे करवाएं रजिस्ट्री
उपायुक्त ने कहा कि लाल डोरा भूमि का स्वामित्व कार्ड बनाने के लिए योजना तैयार की जा रही है। मौजूदा समय में जो परिवार पंचायती भूमि पर पिछले 20 साल से मकान बनाकर रह रहा है, वो वर्ष 2004 के कलेक्टर रेट का डेढ़ गुणा रेट पर अपनी रजिस्ट्री करवा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।