{"_id":"6a6093332cfc43bd42040cbb","slug":"video-protest-march-in-kurukshetra-against-police-action-on-students-at-jantar-mantar-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंतर-मंतर में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कुरुक्षेत्र में रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर-मंतर में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कुरुक्षेत्र में रोष मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र।
जंतर-मंतर पर पेपर लीक और परीक्षा धांधली के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र-युवाओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को जन संघर्ष मंच हरियाणा और स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन फॉर सोशल डेमोक्रेसी (एसओएसडी) के कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष मार्च निकाला। जाट धर्मशाला से शुरू होकर पुराना बस अड्डा तक निकाले गए मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सभा को संबोधित करते हुए जन संघर्ष मंच के प्रधान फूल सिंह, महासचिव सुदेश कुमारी, जिला उपप्रधान ऊषा कुमारी, जिला प्रधान करनैल सिंह तथा एसओएसडी की कविता विद्रोही, पूजा, अपूर्वा और पवन कुमार ने आरोप लगाया कि पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं से छात्र-युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस ने बल प्रयोग किया, जिसकी न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।