Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
In Kurukshetra, the Congress engages in 'drawing-room politics'; it only stepped out when the political climate improved somewhat.
{"_id":"6a60864dd655a6ba350edc8a","slug":"video-in-kurukshetra-the-congress-engages-in-drawing-room-politics-it-only-stepped-out-when-the-political-climate-improved-somewhat-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में कांग्रेस ड्राइंग रूम की राजनीति करती है, मौसम कुछ ठीक हुआ तो यह बाहर आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में कांग्रेस ड्राइंग रूम की राजनीति करती है, मौसम कुछ ठीक हुआ तो यह बाहर आई
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार ने कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर कसा तंज
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कुरुक्षेत्र।
कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही ड्राइंग रूम की राजनीति की है। अब पिछले दो-तीन दिन से मौसम ठीक हुआ तो इस पार्टी के नेता भी बाहर निकाल पाए हैं। यह लोग मौसम के अनुसार ही काम करने वाले हैं। मैं जून के माह में कहीं दिखाई नहीं देते।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार ने यह तंज कसा। वे आज कुरुक्षेत्र में जिला कष्ट निवारण समिती की बैठक लेने पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीति चमकाना चाहती हैं जबकि पूरे देश में यह खत्म हो चुकी है। देश में सिर्फ है तो वह मोदी है और पूरी जनता उनमें विश्वास करती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की बेटियों से हर वर्ग के लोग खुश हैं और हर नीति का हर पत्र तक फायदा पहुंच रहा है। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान बैठक में आई शिकायतों पर सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतें जल्द निपटने के निर्देश भी दिए। बैठक में 11 शिकायत है रखी गई थी। उधर जब कैबिनेट मंत्री कांग्रेस पर यह तंज कस रहे थे इस समय कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त व प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला सचिवालय परिसर में ही प्रदर्शन कर रहे थे। दिल्ली का जंतर मंतर पर हुए घटनाक्रम व पार्टी नेता राहुल गांधी एवं अन्य नेताओं के विरासत में लिए जाने का विरोध कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।