Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Illegal mining will not be allowed under any circumstances; 238 vehicles seized and 60 FIRs registered since April: Deputy Commissioner.
{"_id":"6a69d2f2295e2d67280e8a6c","slug":"video-238-vehicles-impounded-and-60-firs-registered-in-narnaul-since-april-illegal-mining-will-not-be-allowed-under-any-circumstances-deputy-commissioner-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा, अप्रैल से 238 वाहन जब्त, 60 एफआईआर: उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा, अप्रैल से 238 वाहन जब्त, 60 एफआईआर: उपायुक्त
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश हैं कि किसी भी सूरत में अवैध खनन की गतिविधियों को बर्दाश्त न किया जाए। अधिकारी इन हिदायतों की अनुपालना सुनिश्चित करें। ये निर्देश उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बुधवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में दिए।
बैठक में डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तालमेल के साथ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान खनन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष अप्रैल से लेकर 25 जुलाई तक अवैध खनन और इसके परिवहन पर शिकंजा कसते हुए 238 वाहनों को जब्त किया गया। वहीं, 60 मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।
उन्होंने बताया कि आंतरी-बिहारीपुर, जैनपुर, बायल, पांचनोता, गढ़ी, बसीरपुर और घाटासेर गांवों में जेसीबी की मदद से अवैध रास्तों पर खाइयां खोदकर उन्हें बंद कराया गया है। हाल ही में पांचनोता गांव में अवैध खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन को भी जब्त किया गया है। वहीं बापडोली गांव में नदी क्षेत्र से साधारण रेत का अवैध उत्खनन मिलने पर पुलिस थाना में मामला दर्ज करने के लिए शिकायत भेजी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।