Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
anti-collision 'Kavach' system, worth ₹2,300 crore, is set to be installed on the North Western Railway in Narnaul; work is accelerating across 1,556 km of track
{"_id":"69b3e933670c34b190035f19","slug":"video-anti-collision-kavach-system-worth-rs2300-crore-is-set-to-be-installed-on-the-north-western-railway-in-narnaul-work-is-accelerating-across-1556-km-of-track-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में उत्तर पश्चिम रेलवे में 2300 करोड़ से लगेगी टक्कररोधी ‘कवच’ प्रणाली, 1556 किमी ट्रैक पर काम तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में उत्तर पश्चिम रेलवे में 2300 करोड़ से लगेगी टक्कररोधी ‘कवच’ प्रणाली, 1556 किमी ट्रैक पर काम तेज
रेलवे में सुरक्षित संचालन को और मजबूत बनाने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे पर अत्याधुनिक टक्कररोधी कवच प्रणाली स्थापित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। इस परियोजना के तहत कुल 5561 किलोमीटर रेल मार्ग पर लगभग 2300 करोड़ रुपये की लागत से स्वदेशी ‘कवच 4.0’ प्रणाली लागू की जाएगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार रेल संचालन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। इसी उद्देश्य से रेलवे द्वारा आधुनिक तकनीक और नवाचारों को अपनाया जा रहा है। कवच प्रणाली ट्रेन टक्कर जैसी घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और सिग्नल प्रणाली को और अधिक सुरक्षित बनाएगी।
उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी मंडलों में कवच प्रणाली स्थापित करने की स्वीकृति मिल चुकी है और कई स्थानों पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभी तक करीब 1556 किलोमीटर रेल मार्ग पर इस प्रणाली से जुड़ा कार्य प्रगति पर है।
परियोजना के तहत 1586 रेल किलोमीटर मार्ग पर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 56 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा स्टेशन कवच से संबंधित कार्यों के लिए भी टेंडर जारी कर दिए गए हैं और सर्वे व ड्रॉइंग तैयार करने का काम जारी है।
इस प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए कुल 250 टावर स्थापित किए जाने हैं। इनमें से 221 टावरों का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।