{"_id":"6a672e7a413c7bcb1a028016","slug":"video-awareness-rally-on-de-addiction-and-road-safety-held-at-government-college-narnaul-youth-take-a-pledge-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा पर जागरूकता रैली, युवाओं ने लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा पर जागरूकता रैली, युवाओं ने लिया संकल्प
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में सोमवार को यूथ रेडक्रॉस के तत्वावधान में नशामुक्त हरियाणा एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. कृष्ण कुमार ने की। उन्होंने कहा कि नशाखोरी और सड़क दुर्घटनाओं का गहरा संबंध है। नशे की हालत में वाहन चलाने से हर वर्ष अनेक लोगों की जान जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
यूथ रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी प्रो. डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि जिला प्रशासन और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से पूरे जिले में नशामुक्ति एवं सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में महाविद्यालय में विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई और जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार तथा सेंट जॉन्स एम्बुलेंस के सीनियर कमांडर टेकचंद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस काउंसलर पवित्रा यादव, शिव कुमार मित्तल, डॉ. नरेश कुमार और कुलसचिव डॉ. सत्यपाल सुलोदिया ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत अभियान, सड़क सुरक्षा नियमों और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। अंत में डॉ. हवा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय सहयोग दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।