{"_id":"6a3f97c3ca248407d00822ad","slug":"video-dc-anupama-anjali-toured-the-city-and-took-stock-of-the-preparations-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीसी अनुपमा अंजली ने शहर का दौरा कर लिया तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी अनुपमा अंजली ने शहर का दौरा कर लिया तैयारियों का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने शनिवार को शहर के हिस्सों का औचक निरीक्षण कर सीवरेज, नाले और नालियों की साफ-सफाई की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने और व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि मानसून की दस्तक से पहले सभी शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए, ताकि बारिश के मौसम में जलभराव की स्थिति न बने और मौसमी बीमारियों से आम जनता को राहत मिल सके।
नोडल अधिकारी अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में जाकर सफाई और गाद निकालने (डिसिल्टिंग) के कार्य का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां सामने आएंगी, उन्हें समय रहते दूर किया जाएगा और सभी नोडल अधिकारी अपनी विस्तृत रिपोर्ट 30 जून तक उपायुक्त कार्यालय को सौंपेंगे।
सीवरेज व नालों की निगरानी के लिए लगाए ये नोडल अधिकारी:
शहर को जलभराव और गंदगी से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए बाकायदा जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों की फौज मैदान में उतार दी गई है। इस पूरी मुहिम को अमलीजामा पहनाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पवारिया को सेक्टर एक के दोनों फेज, वार्ड 31, हाउसिंग बोर्ड, गणेश कॉलोनी, राम नगर, पोकर कॉलोनी, महावीर चौक क्षेत्र, कल्पतरु गली और वाल्मीकि बस्ती की कमान सौंपी गई है।
वहीं, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. निर्मल नागर महावीर चौक से बालाजी मंदिर, बस स्टैंड से रेवाड़ी रोड, नगर परिषद कार्यालय से पार्क गली, सीसएडी कैंटीन से चालक नाला और कृष्णावती नदी तक के क्षेत्र की व्यवस्था संभालेंगे। नारनौल के एसडीएम अनिरुद्ध यादव को शिवाजी नगर, पुरानी सराय, नई सराय, जमालपुर, बजरंग कॉलोनी, संगीता टेंट हाउस से जन सेवा स्कूल रोड, महेंद्रगढ़ रोड से नूनी अव्वल रोड और हरिजन बस्ती से मुख्य अस्पताल रोड तक के प्रमुख सीवरेज और नालों के निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।