{"_id":"683ef9ef68c41d60bf060c45","slug":"video-forest-department-action-on-illegal-tree-cutting-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: तोबड़ा में दर्जनों पेड़ काटे, वन विभाग की टीम ने लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: तोबड़ा में दर्जनों पेड़ काटे, वन विभाग की टीम ने लगाया जुर्माना
सरकार के आदेशानुसार जहां वन विभाग हर वर्ष पौधरोपण कर पर्यावरण को बढ़ावा देने का दावा कर रही है, वहीं कुछ लोग पेड़ उखाड़ने में तुले हुए हैं। अभी 6 महीने पहले नीरपुर राजपूत में खेल मैदान के निर्माण को लेकर उखाड़े गए पेड़ों का मामला शांत भी नहीं हुआ था। अब गांव तोबडा में दर्जनों पेड़ काटने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव तोबडा निवासी राजू जाट ने पेड़ों की कटाई पर चिंता व्यक्त करते हुए वन विभाग को शिकायत की। बताया जाता है की वन विभाग की टीम ने मौके का अवलोकन किया जहां पेड़ों को जेसीबी से उखाड़े गए मिले। गांव के एक युवक ने युवाओं के साथ मिलकर गांव में खेल मैदान बनाने के लिए साफ सफाई के साथ साथ हरे पेड़ों को भी उखाड़ डाला, जिस पर ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त करते हुए वन विभाग को सुचित किया तथा हरियाली के दुश्मनों पर कार्रवाई करने की मांग की।
वन राजिक अधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने दूरभाष पर पेड़ काटने की सूचना दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए मौके का अवलोकन किया गया, जहां 17 पेड़ जेसीबी से उखाड़े हुए मिले। गांव के मंजीत नामक युवक ने पेड़ काटने की बात को स्वीकार करते हुए बताया कि युवाओं को खेल मैदान की आवश्यकता थी, जिसके कारण पेड़ काटे गए हैं। लेकिन वन विभाग से अनुमति लेने के बारे में जानकारी नहीं थी। वन विभाग टीम ने 17 पेड़ों की पैमाइश करके जुर्माना राशि का चालान काट दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।