{"_id":"683ea0061d435d95f80e72fd","slug":"video-sharavasata-ma-jamana-vavatha-ka-lkara-tha-pakashha-ma-marapata-palsa-na-rakavaya-naramanae-kama-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने रुकवाया निर्माण काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने रुकवाया निर्माण काम
यूपी के श्रावस्ती में मंगलवार को दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण काम रुकवा दिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कानीबोझी गांव की है। गांव निवासी छोटकन गौतम व तीरथराम पुत्रगण लक्ष्मन का मकान गांव के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। मकान के उत्तर के तरफ की कुछ जमीन पहले बाबू यादव के नाम पर थी। बाबू ने ढाई बीघा जमीन जाहिर अली पुत्र हासिम अली को बेच दी।
जाहिर अपनी खरीदी गई जमीन पर ईंट-भट्ठा संचालन के लिए मिट्टी निकलवा रहा था। वहीं छोटकन और तीरथराम का कहना है कि उनकी पुश्तैनी जमीन मौके पर कम है। जमीन की तीन बार पैमाइश कराई। इसमें जमीन लक्ष्मण के नाम पर पाई गई। मंगलवार को जाहिर अली कई लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। वह सीमेंटेड पिलर व कटीले तार से घेराबंदी करने लगा।
इस पर छोटकन व तीरथराम ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। इस बारे में थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।