{"_id":"698702c3d0d569494a055adb","slug":"video-in-narnaul-a-brother-in-law-set-his-wifes-brothers-motorcycle-on-fire-the-incident-was-caught-on-cctv-camera-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनलौ में जीजा ने साले की बाइक में लगाई आग, सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनलौ में जीजा ने साले की बाइक में लगाई आग, सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
शहर के रामनगर कॉलोनी क्षेत्र में पारिवारिक रंजिश के चलते एक डिलीवरी बॉय की बाइक को उसके जीजा ने 6 फरवरी की रात आग लगा दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव महरमपुर निवासी नवीन कुमार ने बताया कि वह अभी नारनौल की रामनगर कॉलोनी में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रहा है। वह डिलीवरी बॉय का काम करता है।
उसकी बहन की शादी वर्ष 2011 में बड़ी पचेरी निवासी रवि के साथ हुई थी। लेकिन शादी बाद उसकी बहन के साथ रवि शराब के नशे में मारपीट करता था। इसकी वजह से बीते छह-सात माह से उसकी बहन मायके में रह रही है। जिसकी वजह से रवि परिवार से रंजिश रखता है। अब 6 फरवरी की रात को रवि ने उसके घर के बाहर खड़ी बाइक पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाता दिखाई दे रहा है। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।