{"_id":"69ad402edfeea9f6be00405f","slug":"video-mahila-congress-protested-against-the-increase-in-the-price-of-gas-cylinders-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने पर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने पर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को नारनौल में महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें महिला कांग्रेस के पद अधिकारी और आम महिलाएं शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी से आम घरों की रसोई पर सीधा असर पड़ा है, जिससे खासकर गृहिणियों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।
डॉ. राजवती यादव ने कहा कि महिला दिवस पर सरकार ने देश की गृहिणियों को महंगाई का जो ‘तोहफा’ दिया है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले से ही बढ़ती महंगाई से लोग परेशान हैं और अब गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाकर सरकार ने रसोई का बजट और बिगाड़ दिया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से ममता, माया, मायावती, रीना, नीतू और सुमन उपस्थित रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।