{"_id":"69a40700e7bc2147480b3d9e","slug":"video-narnauls-huda-sector-will-now-look-like-a-truly-posh-area-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल का हुडा सेक्टर अब सही मायने में दिखाई देगा पॉश एरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल का हुडा सेक्टर अब सही मायने में दिखाई देगा पॉश एरिया
हुडा सेक्टर अब सही मायनों में पॉश एरिया जैसा दिखाई देने लगेगा। आरडब्ल्यूए के प्रधान व कार्यकारिणी सदस्यों ने डीसी कोठी से सुभाष पार्क तक सफाई कराते हुए अभियान की शुरूआत कर दी है। जिसके तहत सेक्टर के सभी फुटपाथ पर से गंदगी की सफाई व पेड़ों की सड़क की ओर झुकी टहनियां व बिजली के तारों तक पहुंच चुकी डालियों को कटवाने का कार्य किया जाएगा।
सचिव अमरजीत बडेसरा ने बताया कि इस अभियान को शुरू करने से पूर्व एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें सेक्टर के अनेक मौजिज लोग शामिल हुए थे। बैठक में सेक्टर की सुंदरता के लिए एक अभियान शुरू किए जाने की सभी ने सहमति जताई थी और अपनी अपनी इच्छा से आर्थिक सहायता देने का आश्वासन भी दिया था। जिसके बाद रविवार से इस अभियान की शुरूआत कर दी गई है।
नप ने दिए 70 सफाईकर्मी
सचिव बडेसरा ने बताया कि इस अभियान से पहले वे डीसी व नप चेयरपर्सन से मिले थे और योजना के बारे में उनसे विचार विमर्श किया था। जिस पर दोनों ही अधिकारियों ने इसे अच्छी पहल मानते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया था। इसी के मद्देनजर नप ने 70 सफाईकर्मी व एक जेसीबी साफ सफाई व पेड़ों की छंटनी के लिए भेजे हैं।
सेक्टर निवासियों की सहमति व स्वेच्छा से आर्थिक सहायता देने के बाद इस अभियान को शुरू किया गया है। सेक्टर में व्याप्त गंदगी की सफाई से शुरूआत की है।इसी प्रेरणा से आगे चलकर जिला व पूरा देश सुंदर होगा। -नरेश कुमार, प्रधान, आरडब्ल्यूए, नारनौल।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।