{"_id":"69b9218b7a9c8de7a1091521","slug":"video-scramble-for-commercial-cylinders-in-narnaul-takes-a-heavy-toll-on-the-common-man-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में कमर्शियल सिलेंडर की मारामारी, आमजन पर पड़ रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में कमर्शियल सिलेंडर की मारामारी, आमजन पर पड़ रही भारी
कॉमर्शियल सिलिंडरों की मारामारी अब आमजन पर भारी पड़ने लगी है। खाड़ी देशों में चल रहे आपसी युद्ध का खामियाजा यहां आमजन को भुगतना पड़ रहा है। इसी का परिणाम है कि कॉमर्शियल गैस सिलिंडर पर पकने या बनने वाले सभी खाद्य उत्पादों के दाम बढ़ रहे हैं और आम आदमी की जेब ढीली होती जा रही है।
सोमवार को जहां शहर में चाय कॉफी, समोसे कचौरी आदि के दाम बढ़ाए गए थे, वहीं मंगलवार को छोले भटूरे, नान सब्जी व भोजन की थाली पर भी दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों ने 10 रुपये का इजाफा कर दिया है। ऐसे में छोले भटूरे खाने के शौकीनों को अब 40 की बजाय 50 रुपये चुकाने होंगे।
नगर परिषद के बगल में स्थित शहर के मशहूर छोले भटूरे व नान सब्जी की दुकान चलाने वाले राजबीर ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर के महंगे होने व सप्लाई में आ रही परेशानी के कारण 10 रुपये बढ़ाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सब्जी व अन्य सामान चूल्हे पर बनाना पड़ रहा है और लकड़ी के गुटकों को खरीदने पर अतिरिक्त वित्तीय भार भी बढ़ गया है। ऐसे में मजबूरन रेट बढ़ाना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।