{"_id":"6a103b8dae5c0f17ce092dd7","slug":"video-the-sp-will-honor-the-police-team-that-apprehended-the-pardi-slingshot-gang-in-narnaul-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में पारदी गुलेल गैंग को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसपी करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में पारदी गुलेल गैंग को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसपी करेंगे सम्मानित
महेंद्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हुड्डा सेक्टर के पास पुलिस और कुख्यात पारदी गुलेल गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के सात शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी दीपक ने संयुक्त पुलिस टीम की सराहना करते हुए उन्हें विशेष रूप से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
खुद को घिरा देख बदमाशों ने मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें एक आरोपी पर 15 हजार रुपये और दूसरे पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। मौके से एक स्वचालित पिस्तौल, देसी कट्टा, जिंदा कारतूस तथा वारदात में इस्तेमाल होने वाली गुलेलें, सरिया और वायर कटर बरामद किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।