Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Villagers in Jailaf village, Narnaul, stage a protest over dilapidated roads; warn of an agitation if construction is not undertaken.
{"_id":"69bcfaf57c76a00e74056b19","slug":"video-villagers-in-jailaf-village-narnaul-stage-a-protest-over-dilapidated-roads-warn-of-an-agitation-if-construction-is-not-undertaken-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल के जैलाफ गांव में बदहाल रास्तों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल के जैलाफ गांव में बदहाल रास्तों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
नारनौल ब्लॉक के गांव जैलाफ में मुख्य रास्तों और गलियों की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। रात में हुई बारिश के बाद रास्तों में बने गड्ढों में जलभराव हो गया, जिससे हालात और गंभीर हो गए। परेशान ग्रामीणों ने मुख्य रास्ते पर विरोध प्रदर्शन करते हुए शीघ्र निर्माण की मांग उठाई।
ग्राम पंचायत सदस्य मुकेश कुमार पंच और तिलोक चंद पंच ने बीडीपीओ के नाम ज्ञापन ग्राम सचिव रवि को सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता छाजूराम रावत ने बताया कि गांव के मुख्य रास्ते, गलियां, गलियारे और फिरनी पूरी तरह उबड़-खाबड़ हो चुके हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के कारण गड्ढों में पानी भरने से दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और दिव्यांगों के लिए घर से निकलना तक कठिन हो गया है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गांव के मुख्य रास्ते, गलियों और फिरनी का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।