{"_id":"69bcf6fc7c9b3a6ed907dd0a","slug":"video-yajna-and-seminar-held-during-navratri-women-resolve-to-ensure-the-safety-of-daughters-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में किया यज्ञ-संगोष्ठी, मातृशक्ति ने लिया बेटियों की सुरक्षा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में किया यज्ञ-संगोष्ठी, मातृशक्ति ने लिया बेटियों की सुरक्षा का संकल्प
लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ एवं मातृशक्ति यज्ञ समिति द्वारा हुडा सेक्टर स्थित योग कक्षा में 63वीं यज्ञ व योग संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 22,515वां पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यज्ञ उपरांत मातृशक्ति ने पारंपरिक लोकगीत गाकर समाज की खुशहाली, बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण की कामना की।
यज्ञ संयोजिका एवं समाजसेविका डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या ने बताया कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से यज्ञ, योग, स्वास्थ्य, पौधारोपण और सामाजिक सेवा जैसे कार्य नियमित रूप से किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि नवरात्र जैसे पर्व बेटियों के महत्व को दर्शाते हैं और कन्या भ्रूणहत्या जैसे अपराधों पर रोक लगाना समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में पूनम व दक्ष मुख्य यजमान रहे, जबकि योगाचार्या सरोज कश्यप ने योगाभ्यास करवाया। इस अवसर पर ललिता यादव, मीरा वर्मा, सीमा अग्रवाल सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।