{"_id":"6a79ccc332160db7c80b9774","slug":"video-farmers-and-laborers-fill-the-jails-satyagraha-in-palwal-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पलवल में किसान-मजदूरों का जेल भरो सत्याग्रह, डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल में किसान-मजदूरों का जेल भरो सत्याग्रह, डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
पलवल में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर किसान-मजदूरों ने जेल भरो एवं सत्याग्रह आंदोलन किया। कुशलीपुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ता डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचे और सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते, निजीकरण, ठेका प्रथा और श्रम कानूनों में बदलाव का विरोध जताया। किसान नेताओं ने कहा कि इन नीतियों से किसान, मजदूर और कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं।
आंदोलनकारियों ने किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसान-मजदूरों की कर्जमाफी, न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये करने, कच्चे और परियोजना कर्मियों को पक्का करने तथा श्रमिक विरोधी लेबर कोड वापस लेने की मांग उठाई।
किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को आने वाले दिनों में और व्यापक किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।