{"_id":"69c94066e4e1e561280bbdfe","slug":"video-haryana-became-national-korfball-champion-by-defeating-himachal-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"पलवल: हरियाणा बना राष्ट्रीय कॉर्फबॉल चैंपियन, हिमाचल को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल: हरियाणा बना राष्ट्रीय कॉर्फबॉल चैंपियन, हिमाचल को हराकर जीता खिताब
पलवल में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय कॉर्फबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 17-12 से हराकर जीत दर्ज की।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और युवाओं को रोजाना शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
गौरव गौतम ने कॉर्फबॉल खेल को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में इसकी “नर्सरी” स्थापित की जाएगी। जिससे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, भाईचारे और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।