{"_id":"69c54295e3b73fdc760f7616","slug":"video-shortage-of-domestic-gas-cylinder-in-palwal-now-affects-normal-life-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पलवल: गैस सिलेंडर की किल्लत से जनजीवन प्रभावित, खेती-किसानी पर भी असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल: गैस सिलेंडर की किल्लत से जनजीवन प्रभावित, खेती-किसानी पर भी असर
पलवल में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत अब आम जनजीवन से आगे बढ़कर श्रमिकों और किसानों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि घरेलू गैस की कमी ने एक ओर जहां गरीब और मजदूर वर्ग को प्रभावित किया है। वहीं दूसरी ओर खेती-किसानी पर भी इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। खासकर रबी फसल की कटाई के समय मजदूरों की कमी ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
ईरान-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद से अटल श्रमिक कैंटीन में खाने वाले मजदूरों की संख्या में करीब 21.5 फीसदी तक वृद्धि दर्ज की गई है। कैंटीन की संचालक नीलम सैनी के मुताबिक फरवरी में जहां प्रतिदिन करीब 190 लोग भोजन करने आते थे। वहीं मार्च की शुरुआत से यह संख्या बढ़कर 230 से अधिक हो गई है। इससे साफ है कि आर्थिक दबाव बढ़ने के कारण मजदूर सस्ते भोजन के विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।