{"_id":"69ac15b967cea1db3d093760","slug":"video-doctors-went-on-strike-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: घरौंड़ा में चिकित्सक के साथ मारपीट मामला, हड़ताल पर गए डॉक्टर; मरीजों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: घरौंड़ा में चिकित्सक के साथ मारपीट मामला, हड़ताल पर गए डॉक्टर; मरीजों को हुई परेशानी
घरौंड़ा में चिकित्सक के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के कारण शनिवार को जिले में ओपीडी समेत ऑपरेशन भी बंद रहे। ओपीडी में चिकित्सक न मिलने से कई मरीज बेहोश होकर अस्पताल में ही गिर पड़े वहीं प्रतिदिन करीब 1500 मरीजों को पूरा दिन अस्पताल के चक्कर काटकर बैरंग लौटना पड़ा। शनिवार को सिर्फ तीन सिजेरियन डिलीवरी हुई बाकी के करीब आठ मरीजों के ऑपरेशन स्थगित किए गए।
हरियाणा मेडिकल चिकित्सक एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेश समेत जिले में शनिवार को चिकित्सक हड़ताल पर रहे इससे अस्पताल की ओपीडी बंद रही। जिला चिकित्सक एसोसिएशन के उप-प्रधान डॉ. रिंकू सांगवान ने बताया कि शनिवार को प्रदेश समेत जिले की आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद रही। आगामी कार्य भी एसोसिएशन के आदेशानुसार होगा। अस्पताल में सुबह ही मरीज पहुंचने शुरू हुए लेकिन चिकित्सकों ने रेडियोलाजिस्ट विभाग के सामने बैठकर हड़ताल की। ओपीडी बंद होने से मरीजों को परेशानी हुई। अस्पताल की एक दिन की ओपीडी करीब 1500 रहती है और एक दिन में करीब दस ऑपरेशन होते हैं लेकिन शनिवार को सभी सेवाएं बंद रहने से ऑपरेशन स्थगित किए गए सिर्फ तीन सिजेरियन डिलीवरी हुई। मरीजों को चिकित्सक न मिलने से न इलाज मिला और न ही दवा मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।