{"_id":"6870ea109711df550a04a6fe","slug":"video-free-spectacles-will-be-distributed-in-panipat-about-1200-were-given-on-the-first-day-2025-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में वितरित किए जाएंगे निशुल्क चश्मे, पहले ही दिन लगभग 1200 दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में वितरित किए जाएंगे निशुल्क चश्मे, पहले ही दिन लगभग 1200 दिए
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव द्वारा शुक्रवार को उज्ज्वल दृष्टि हरियाणा अभियान की शुरूआत हिसार से की। स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका शुभारंभ किया। जिला नागरिक अस्पताल में जिला स्तर पर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुआ। पहले दिन ही जिला स्तर पर लगभग 1200 चश्मे वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. विजय मलिक ने किया।
अस्पताल में चयनित स्कूली बच्चों और 40 वर्ष से ज्यादा आयु के बुजुर्गों की आंखों की जांच की और जांच के बाद जरूरतमंदों को बुजुर्गों को निशुल्क नजर के चश्मे और बच्चों को स्क्रीनिंग के चश्मे दिए गए। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि उज्ज्वल दृष्टि हरियाणा अभियान शुरू हो गया है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों व बुजुर्गों को निशुल्क चश्मे देना है ताकि वे चश्मे के सहारे दुनिया को देख सके। अभियान के पहले दिन ही लगभग 1200 चश्मे वितरित किए गए। कार्यक्रम में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केतन भारद्वाज ने बच्चों व बुजुर्गों की आंखों की जांच की। अस्पताल, एसडीएच समालखा, सीएचसी में चश्मा वितरित कार्यक्रम किया गया। सबसे ज्यादा एसडीएच समालखा में वितरित किए गए। पहले चयनित बच्चों व बुजुर्गों की आंखों की जांच की गई। उसके बाद आवश्यकतानुसार बच्चों को स्क्रीनिंग व बुजुर्गों को नजर के चश्मे दिए गए। यह कार्यक्रम अब चलता रहेगा। प्रतिदिन चश्मे के लिए पहुंचने वाले बच्चों व बुजुर्गों को जांच के बाद चश्मे दिए जाएंगे। प्रत्येक सीएचसी पर भी चश्मे उपलब्ध हैं। इसलिए जरूरतमंद अपनी नजदीकी सीएचसी से भी चश्मे ले सकते हैं। यदि आगे भी चश्मों की मांग आती है तो मांग के अनुसार और चश्मे मंगवाए जाएंगे और जिले में प्रत्येक जरूरतमंद को चश्मा दिया जाएगा। इस अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बिजेंद्र हुड्डा, एमएस डाॅ. श्यामलाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केतन भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।