{"_id":"69de1a3502a37c8532039b15","slug":"video-cabinet-minister-rao-narbir-singh-reached-ambedkar-jayanti-celebrations-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: अंबेडकर जयंती समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, अहीरवाल से सीएम बनने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: अंबेडकर जयंती समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, अहीरवाल से सीएम बनने की उठी मांग
राव नरबीर सिंह ने मंगलवार को आजाद चौक स्थित माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था में आयोजित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने विपरीत परिस्थितियों में देश को संविधान दिया और आज देश उसी संविधान के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब का योगदान अमूल्य है और उनके बनाए संविधान ने देश को एक मजबूत दिशा प्रदान की है। उनके विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।
अहीरवाल से सीएम बनाने की मांग पर दिया बयान:
कैबिनेट मंत्री ने दक्षिणी हरियाणा से मुख्यमंत्री बनने के मुद्दे पर कहा कि अहीरवाल क्षेत्र के लोग लंबे समय से यह मांग करते आ रहे हैं कि इस क्षेत्र से भी मुख्यमंत्री बनाया जाए। उन्होंने कहा कि राजनीति में उन्हें 40 वर्ष हो चुके हैं और इस दौरान लगातार यह बात सुनने को मिलती रही है कि अहीरवाल का मुख्यमंत्री बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि दक्षिणी हरियाणा में 36 बिरादरी के लोग रहते हैं, ऐसे में यदि अहीर नहीं तो अहीरवाल से ही किसी को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अहीरवाल से चुनाव लड़ लें तो क्षेत्र के लोगों को संतोष मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।