{"_id":"69e0dfa89d41a7f8450684a0","slug":"video-claims-of-development-work-in-ward-1-are-hollow-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: वॉर्ड-1 में विकास कार्यों के दावे खोखले, बरसात में जलभराव और दूषित पानी बनी बड़ी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: वॉर्ड-1 में विकास कार्यों के दावे खोखले, बरसात में जलभराव और दूषित पानी बनी बड़ी समस्या
नगर परिषद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पार्षद निवर्तमान हो चुके हैं। 10 मई को चुनाव होंगे और 13 मई को परिणाम आएगा। ऐसे में संभावित दावेदार जनसंपर्क कर लोगों को अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं से अवगत करा रहे हैं। करीब साढ़े चार हजार मतदाताओं वाले इस वार्ड में नई आबादी, गोविंदपुरा, भीमबस्ती, यादव नगर, बैंक वाली गली सहित कई मोहल्ले शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड का अधिकांश हिस्सा ढलान पर होने के कारण बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है, जिससे घरों में पानी तक पहुंच जाता है। इसके अलावा वार्ड में सफाई कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। जिससे कई-कई दिनों तक कूड़ा उठाया नहीं जाता है। लोगों ने इन समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की है।
वहीं, निवर्तमान पार्षद संगीतलता ने बताया कि वार्ड में सबसे बड़ी समस्या जलभराव की थी। जिसका हल कराने के लिए डिस्पोजल टैंक बनाया जाएगा। इसके लिए 26 करोड़ रुपये का टेंडर भी लग चुका है। इसके अलावा तीन स्थानों पर बने अस्थायी डंपिंग प्वाइंट भी बंद करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अपने पांच वर्षीय कार्यकाल में करीब 70 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं, जबकि लगभग 30 करोड़ रुपये के कार्य पाइपलाइन में हैं। इस अवधि में 22 से अधिक सीसी सड़कें भी बनवाई गई हैं। वार्ड में जहां जलभराव होता है, वहां दो हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।