{"_id":"6a05c3ddfa013e0a3400d1b0","slug":"video-congress-workers-submitted-a-memorandum-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: सोशल मीडिया पर अश्लीलता रोकने की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: सोशल मीडिया पर अश्लीलता रोकने की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के एससी डिपार्टमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल धानक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर बढ़ रही अश्लील सामग्री के खिलाफ उप पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर फैल रही अश्लीलता पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई।
अनिल धानक ने कहा कि पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री परोसी जा रही है, जिसका समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों, युवतियों और महिलाओं पर इसका बुरा असर पड़ रहा है, इसलिए इस पर रोक लगाना बेहद जरूरी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते अश्लीलता पर नियंत्रण नहीं किया गया तो समाज में इसके गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकार ने सोशल मीडिया पर हथियारों विशेषकर पिस्तौल के साथ फोटो और वीडियो अपलोड करने पर रोक लगाने के लिए कदम उठाए थे, उसी प्रकार अश्लील सामग्री पर भी सख्ती से कार्रवाई की जानी चाहिए। उप पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार ने ज्ञापन लेने के बाद कहा कि पुलिस शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करती है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि सामाजिक स्तर पर भी अश्लीलता पर रोक लगाने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार, मामराज, राजेश ठेकेदार, रवि मेहरा, जगदीश खरे, राहुल खरे, नवनीत, इंद्रजीत, सुदेश कुमार, बसंती देवी, सुधा गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।