Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Health Minister summoned a delegation for talks in Rewari; the women's program was postponed
{"_id":"69845ef0aafa4f8172082670","slug":"video-health-minister-summoned-a-delegation-for-talks-in-rewari-the-womens-program-was-postponed-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री ने वार्ता के लिए बुलाया प्रतिनिधिमंडल, महिला कार्यक्रम स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री ने वार्ता के लिए बुलाया प्रतिनिधिमंडल, महिला कार्यक्रम स्थगित
रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमिटी, रेवाड़ी ने हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव द्वारा संघर्ष कमेटी के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए आमंत्रित किए जाने संबंधी जारी पत्र का तहेदिल से स्वागत किया है। संघर्ष कमेटी ने इसे लंबे समय से चल रहे आंदोलन के प्रति सरकार की सकारात्मक पहल बताया है।
स्वास्थ्य मंत्री के इस पत्र के मद्देनजर संघर्ष कमेटी के तत्वावधान में 8 फरवरी को महिलाओं द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के निवास स्थान रामपुरा में प्रस्तावित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। संघर्ष कमेटी का कहना है कि यह फैसला वार्ता की प्रक्रिया को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने और सकारात्मक माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। हालांकि, रामगढ़ भगवानपुर बस स्टैंड पर जारी धरना पहले की तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।
संघर्ष कमेटी ने स्पष्ट किया कि अस्पताल निर्माण की मांग को लेकर चल रहा यह आंदोलन अब तक 234 दिन पूरे कर चुका है। संघर्ष कमेटी के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रस्तावित वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री जनभावनाओं को समझते हुए ठोस और सकारात्मक निर्णय लेंगी, जिससे क्षेत्रवासियों को जल्द अस्पताल की सुविधा मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।