Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
woman died in Rewari after being attacked by a stray cow; people ask, "When will these incidents finally stop
{"_id":"698465ce000f3fea4405647f","slug":"video-woman-died-in-rewari-after-being-attacked-by-a-stray-cow-people-ask-when-will-these-incidents-finally-stop-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में बेसहारा गाय के हमले में महिला की मौत, लोग बोले-आखिर कब रुकेगी ये घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में बेसहारा गाय के हमले में महिला की मौत, लोग बोले-आखिर कब रुकेगी ये घटनाएं
शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या ने एक बार फिर एक महिला की जान ले ली। हंस नगर निवासी 60 वर्षीय कृष्णा की गाय के हमले में मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है और वे सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक इस तरह लोगों की जान जाती रहेगी।
दरअसल, यह घटना 3 फरवरी की शाम की है। कृष्णा अपने घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान अचानक एक गाय ने उन पर हमला कर दिया। गाय ने काफी देर तक उन्हें पैरों से कुचला। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से गाय को भगाया।
इलाज के दौरान जयपुर में मौत
घायल कृष्णा को पहले रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार की शाम उनकी मौत हो गई।
अंतिम संस्कार के बाद डीसी से मिलने पहुंचे लोग
वीरवार को कृष्णा का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद सैकड़ों लोग घर जाने के बजाय जिला सचिवालय पहुंचे। लोगों ने उपायुक्त को शिकायत देकर बेसहारा पशुओं को पकड़ने की मांग की।
पुरानी है समस्या:
शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या कई सालों से बनी हुई है। यह मामला विधानसभा में भी उठ चुका है। अब तक बेसहारा पशुओं के कारण करीब आधा दर्जन लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हो चुके हैं।
खर्च तो हुआ, समाधान नहीं
प्रशासन की ओर से पशुओं को पकड़ने पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद शहर में आज भी सैकड़ों बेसहारा पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसी घटनाएं आगे भी होती रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।