हरियाणा मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन जस्टिस ललित बत्रा बुधवार को पहुंचे। जस्टिस बत्रा ने डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा, कंज्यूमर कोर्ट चेयरमैन एसके खंडूजा और एसडीएम सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में उन्होंने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और मानव अधिकारों से संबंधित मामलों की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें जिले की वर्तमान स्थिति और चल रही सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। जस्टिस बत्रा ने आम नागरिकों, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंद वर्ग को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की।
बैठक के बाद जस्टिस ललित बत्रा वृद्ध आश्रम का दौरा करेंगे। वहां वे आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं, जरूरतें तथा शिकायतें सुनेंगे। वे यह भी जांच करेंगे कि वृद्धाश्रम में आवश्यक सुविधाएं जैसे भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं और रहने की व्यवस्था ठीक से उपलब्ध हैं या नहीं।
जस्टिस बत्रा का यह दौरा जिले में मानव अधिकारों की स्थिति का आकलन करने और वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं दिलाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन को इस अवसर पर आयोग की सिफारिशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश भी दिए जा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।