{"_id":"687f8e06a5204210ef0b8c67","slug":"video-shops-decorated-for-teej-festival-in-rewari-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में तीज पर शहर में जमकर होगी पतंगबाजी, सजी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में तीज पर शहर में जमकर होगी पतंगबाजी, सजी दुकानें
तीज के त्योहार को लेकर बाजार में पतंगों की दुकानें सजी दिखाई देने लगी है। इन दुकानों पर पतंगों के लिए बच्चों की चहल-पहल बनी है। 27 जुलाई को तीज पर शहर में जमकर पतंगबाजी होगी। रंगबिरंगी और विभिन्न प्रकार, आकार की पतंगे बच्चों से लेकर बड़ो को लुभा रही है। सबसे अधिक अमृतसर स्पेशल, बरेली का ढप्पल, पौना, अद्धा, मंजौला, आदमी पतंग, चील पतंग, मटका, डोरेमोन, तिरंगा, रॉकेट, तीन ठड्ढा और कार्टून के साथ 2025 की पतंगों की खरीदी अधिक हो रही है। बाजार में पतंगे 3 रुपये से लेकर 30 रुपये तक और अमृतसर स्पेशल पतंगे 100 से 150 रुपये तक की है। वहीं, एक डोर का मांझा 150 से 250 रुपये तक बिक रहा है।
थोक विक्रेता बंटू भटनागर व गौरव भटनागर ने बताया कि कोरोनाकाल के बाद इस साल पतंगों के बाजार में रौनक बढ़ी है। इस सीजन में लगभग 5 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद है। पतंग को खुशी,आजादी और शुभता का संकेत माना जाता है। सूर्य के उत्तरायण होने के कारण इस समय सूर्य की किरणें सेहत के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। इसी कारण खुले मैदान में जाकर पतंग उड़ाना स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। शहर में पतंग उड़ाने के शौकीनों की कमी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।