Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Youth Dies After Slipping into Canal in Rewari; Incident Occurs in JLN Canal Near Khera Murar Village
{"_id":"69c3aa258e1bd88b4e045aa7","slug":"video-youth-dies-after-slipping-into-canal-in-rewari-incident-occurs-in-jln-canal-near-khera-murar-village-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में नहर में पांव फिसलने से युवक की मौत, गांव खेड़ा मुरार के पास जेएलएन नहर की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में नहर में पांव फिसलने से युवक की मौत, गांव खेड़ा मुरार के पास जेएलएन नहर की घटना
गांव खेड़ा मुरार के पास नहर में व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह घूमने के लिए निकले ग्रामीणों ने नहर में शव पड़ा देखा। इसके बाद घटना की सूचना गांव के सरपंच और बावल पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान गांव पातुहेड़ा के अनिल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय गांव पातुहेड़ा के अनिल किसी काम के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह पांव फिसलने से वह नहर में गिर गया। जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह खेड़ा मुरार के पास ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा देखा। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाला।
सुबह खेड़ा मुरार के पास नहर में शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान पातुहेड़ा निवासी अनिल के रूप में हुई है। नहर में डूबने से उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। - संजय सिंह, थाना प्रभारी, बावल
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।