{"_id":"686f7e66d32b5328f40fba3c","slug":"video-martyr-lokendra-singh-sindhus-body-will-arrive-in-rohtak-at-3-oclock-2025-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में तीन बजे आएगा शहीद लोकेंद्र सिंह सिंधु का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में तीन बजे आएगा शहीद लोकेंद्र सिंह सिंधु का शव
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:18 PM IST
Link Copied
राजस्थान के चूरू में प्रशिक्षण के दौरान लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश होने से शहीद हुए रोहतक के पायलट लोकेंद्र सिंधु का शवदोपहर बाद तीन बजे रोहतक लाया जाएगा। इसके बाद देव कॉलोनी से शीला बाईपास स्थित रामबाग श्मशान में अंतिम संस्कार होगा।
पोते की यादव में दादा बलवान सिंह सिंधु ने बताया कि लोकेंद्र बेहद शांत स्वभाव का था। बचपन में उसके साथ मेले में जाता था। कभी ज्यादा पैसे खर्च नहीं किए। एक बार किसी ने उसे स्टिक मार दी। उसने कहा कि उल्टा क्यों नहीं मारा। बोला, दादा मारने से क्या हो जाता। मैं किसी के साथ झगड़ा नहीं कर सकता।
वहीं, भाई ज्ञानेंद्र सिंह सिंधु ने बताया कि लोकेंद्र पढ़ाई में तेज था। 12वीं पास करते ही एनडीए की परीक्षा पहले ही प्रयास में उर्तीण कर ली थी। 2015 में उसे कमीशन मिला था। दो दिन पहले भतीजी के जन्मदिन पर परिवार से वाट्सअप ग्रुप में खूब बात की थी। हादसे से पहले बेटे के बारे में बात की थी। लोकेंद्र एयर फोर्स में पायलट के पद पर भर्ती हुए थे। इस समय स्क्वाड्रन लीडर बन गए थे। बुधवार को जगुआर जैट से ट्रेनिंग पर निकले थे। लेकिन जेट क्रैश होने के कारण वह शहीद हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।