{"_id":"6a0c23485fbaa43dc701158b","slug":"video-police-dost-program-organized-at-mahila-thana-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: महिला थाने में पुलिस दोस्त कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: महिला थाने में पुलिस दोस्त कार्यक्रम का आयोजन
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:16 PM IST
Link Copied
महिला थाने में मंगलवार को पुलिस दोस्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सैनी कन्या विद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया गया और बताया गया कि शिकायत दर्ज होने से लेकर कार्रवाई तक की प्रक्रिया कैसे होती है। एसएचओ मीना ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन की दोस्त है और किसी भी तरह की परेशानी में तुरंत थाने या हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से सवाल भी पूछे और पुलिस के कामकाज को लेकर अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं। इस दौरान एसआई भारती, कांस्टेबल रिम्पी, कांस्टेबल राजेश मान, हेड कांस्टेबल अनिता, कांस्टेबल अमनदीप, सैनी कन्या विद्यालय से गगना, अनूप कुमार व अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।